छत्तीसगढ़

राजभवन में जिले के 11 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित


बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा सत्र 2024 एवं 2025 के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले समस्त विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह राजभवन रायपुर में 23 जनवरी 2026 को आयोजित है। इस सम्मान समारोह में जिले के 11 मेधावी छात्र भी सम्मानित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में कोयल अम्बष्ट, प्रीति, डॉली पटेल व आदिति साहू तथा कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में निधि साहू ने कक्षा स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार वर्ष 2025 में महेश्वरी, हिमेश कुमार यादव, लुभी साहू ने कक्षा 12वीं में तथा लिव्यांश देवांगन, कंचन बाला गेंडरे और साक्षी अग्रवाल ने कक्षा 10 वीं के प्रावीण्य सूची के स्थान प्राप्त किया है।। सभी विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। समस्त विद्यार्थियों को समय पर उपस्थित कराने हेतु प्राचार्य गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल वंदना तिवारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *