अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर द्वारा 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैंप में निजी नियोजक Shram In Talent Pvt. Ltd. के संचालक श्री विभान्शु लोधी उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से फील्ड टेक्निशियन के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.टेक एवं बी.ई. उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक संभावित वेतन देय होगा। यह नियुक्तियां सरगुजा संभाग, छत्तीसगढ़ के लिए की जाएंगी। प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है। नियुक्ति की समस्त शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की होगी। जिले के इच्छुक एवं पात्र आवेदक/आवेदिकाएं अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 12 जनवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अंबिकापुर में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
उर्वरको के अवैध परिवहन, कालाबाजारी/मुनाफाखोरी रोकने कृषि विभाग मुस्तैद
धमतरी, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में पर्याप्त वर्षा होने के कारण कृषि कार्य दु्रतगति से जारी हैं। कृषक खेतो की तैयारी के साथ-साथ धान की रोपाई में व्यस्त हैं हालांकि अत्यधिक वर्षा होने से निचली भूमि में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं जिससे रोपाई कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। जिले […]
उप मुख्यमंत्री अरूण साव 3 जुलाई को करेंगे नगरीय निकायों के अटल परिसर का लोकार्पण
सारंगढ़ बिलाईगढ़,3 जुलाई 2025/sns/- राज्य के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी, भटगांव, सरसींवा और नगरपालिका परिषद सारंगढ़ में अटल परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी […]
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लोरमी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मुंगेली,01 दिसंबर 2025/sns/- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास सारधा विकासखंड लोरमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भर बनने तथा सुरक्षित रहते हुए देश के विकास में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश […]

