छत्तीसगढ़

शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए जिले के स्कूलों के संचालन समय में आंशिक संशोधन


अंबिकापुर, 06 जनवरी 2026/sns/-  जिले में पड़ रही शीत लहर एवं अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में सरगुजा जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों के शाला संचालन समय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक के लिए शाला संचालन समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 10 जनवरी 2026 तक परिवर्तित समय सारिणी लागू की गई है। 10 जनवरी 2026 के पश्चात विद्यालय पूर्व जारी आदेशानुसार 31 जनवरी 2026 तक संचालित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों का संचालन निम्नानुसार रहेगा- प्रथम पालीः सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक शनिवारः दोपहर 12ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक द्वितीय पालीः सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12ः30 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक इसी प्रकार एक पाली में संचालित विद्यालयों का संचालन- सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक शनिवारः प्रातः 09ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *