जांजगीर – चांपा, 27 दिसम्बर 2025/sns/- पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की नवीन योजना “विकसित भारत देश रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” दृव्ही बी जी राम जी के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु प्रदेश के सभी ग्रामों में 26 दिसंबर 2025 को विशेष ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। विशेष ग्राम सभा के आयोजन के लिए ग्रामों में गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा तथा ग्राम सभा की तिथि एवं समय का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों एवं अन्य कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।ग्राम सभा के दौरान वीबीजी राम जी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, इसकी प्रमुख विशेषताओं तथा 2047 तक विकसित भारत के विजन पर विस्तार से चर्चा एवं मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही अधिनियम की प्रमुख विशेषताओं की मुद्रित प्रतियां ग्रामवासियों को वितरित की जाएंगी। विशेष आमंत्रित अतिथियों द्वारा मुख्य भाषण दिया जाएगा एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अन्य विषयों को भी ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल कर सकेंगी। ग्रामसभा के आयोजन में संबंधित विभागों के विकासखंड स्तर के मैदानी एवं क्षेत्रीय कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। आयोजन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी सूची कार्यालय को भेजना भी अनिवार्य होगा।
संबंधित खबरें
कौशल तिहार-2025
धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य में ‘‘कौशल तिहार-2025‘‘ का आयोजन कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल के प्रदर्शन पर क्रेद्रित है। कौशल उत्सव का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूकता लाना एवं विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं […]
बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण में समन्वय से करें कार्य–कलेक्टर श्रीमती प्रजापति
मोहला, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती तथा शिशुवती महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने दोनों विभागों को आपसी समन्वय के […]
जिले में अब तक 368.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग, 21 जुलाई 2025/sns/- जिले में 1 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक 368.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 474.0 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 301.4 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। […]

