दुर्ग, 21 जुलाई 2025/sns/- जिले में 1 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक 368.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 474.0 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 301.4 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 309.0 मिमी, तहसील पाटन में 444.1 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 307.4 मिमी और तहसील दुर्ग में 374.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 21 जुलाई को तहसील दुर्ग में 8.4 मिमी, तहसील धमधा में 22.4 मिमी, तहसील पाटन में 4.4 मिमी, तहसील बोरी में 5.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 9.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 8.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

