छत्तीसगढ़

13 दिसम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का गठन


बीजापुर, 05 दिसम्बर 2025/sns/-13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिस हेतु पीठासीन अधिकारी श्री जागेश्वर कौशल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर, श्री विकास सर्वे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ, श्री यशवंत नाग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम, श्री भूपेन्द्र कुमार गावरे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उसूर, श्री पंचराम सलामे तहसीलदार बीजापुर, श्री भोज कुमार डहरिया तहसीलदार गंगालूर, श्री लक्ष्मण कुमार राठिया तहसीलदार भोपालपटनम, श्री अंकित राजपुत तहसीलदार उसूर एवं श्री सूर्यकांत धरत तहसीलदार भैरमगढ़ तथा कुटरू को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *