राजनांदगांव, 29 जनवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के मद्देनजर 30 जनवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिलें सभी विद्युत कार्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर आम नागरिकों को ऊर्जा के महत्व और विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत 30 जनवरी से 05 फरवरी तक 04 जिलों के 07 विभागीय संभाग एवं 66 वितरण केंद्रों में विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना, बी.पी.एल. कनेक्शन योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पी.एम. कुसुम योजना और आधुनिक सुविधाएं मोर बिजली ऐप, केन्द्रीकृत विद्युत कॉल सेन्टर 1912, ई-संपर्क सेवा, ई-मेल सेवा, ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा की प्रदर्शनी के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। सभी कार्यक्रम स्थलों पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऑन स्पॉट पंजीयन हेतु हेल्प डेस्क मौजूद रहेंगें। इस अवसर पर 02 महाविद्यालय एवं 04 स्कूलों में निबंध, भाषण, चित्रकला, क्विज, नाट व नारा लेखन जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य रचनात्मक माध्यम से विद्यार्थियों एवं नागरिकों को ऊर्जा बचत, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग तथा विद्युत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है। इस रजत जयंती कार्यक्रम में पी.एम. सूर्य घर के लाभार्थी, बी.पी.एल. कनेक्शनधारी उपभोक्ता, महिला उपभोक्ता, कृषक जीवन ज्योति योजना के उपभोक्ता एवं प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
जिलेवार आयोजित होंगे कार्यक्रम:-
1. राजनांदगांव जिला – वितरण केंद्र स्तर पर:- 30 जनवरी को राजनांदगांव ग्रामीण, सोमनी, मुसराकला, छुरिया एवं गैंदाटोला, 31 जनवरी को वितरण केन्द्र सिंघोला, घुमका, बोरी, डोंगरगढ़ ग्रामीण, खुज्जी एवं बम्हनी चारभांटा, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र डांेगरगढ़ षहर, मुरमुंदा, लालबहादुर नगर एवं डोंगरगांव शहर, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र ठेलकाडीह, अर्जुनी, तुमड़ीबोड़, ढ़ारा, सड़क चिरचारी, कुमरदा एवं डोंगरगांव ग्रामीण, संभागीय स्तर पर 30 जनवरी को डोंगरगढ़ संभाग, दिग्विजय महाविद्यालय, 02 फरवरी को राजनांदगांव एवं डोंगरगांव संभाग में कार्यक्रम होंगे।
2. खैरागढ-छुईखदान-गंडई़ जिला – वितरण केंद्र स्तर पर:- दिनांक 30 जनवरी को वितरण केंद्र छुईखदान, खैरागढ़ ग्रामीण जालबांधा एवं गंडई, दिनांक 31 जनवरी को वितरण केंद्र बुन्देली, मुढ़ीपार, अतरिया एवं खैरागढ़ षहर, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र अमलीपारा, साल्हेवारा एवं पैलीमेटा, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र उदयपुर, पांडादाह और धोधा में आयोजन। संभागीय स्तर पर 30 जनवरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल, 31 जनवरी रानी रष्मिदेवी महाविद्यालय खैरागढ़, 04 फरवरी को संभागीय कार्यालय खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
3. मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला – वितरण केंद्र स्तर पर:- दिनांक 30 जनवरी को वितरण केंद्र गोटाटोला एवं अम्बागढ़ चौकी, दिनांक 31 जनवरी को वितरण केंद्र मोहला एवं बांधाबाजार, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र खड़गांव एवं कौड़ीकसा, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र मानपुर, वासड़ी एवं औंधी में आयोजन। संभागीय स्तर पर 02 फरवरी को संभागीय कार्यालय मोहला में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
4. कबीरधाम जिला – वितरण केंद्र स्तर पर:- दिनांक 30 जनवरी को वितरण केंद्र राजानवागांव, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पंडरिया एवं पांडातराई, दिनांक 31 जनवरी को वितरण केंद्र कवर्धा ग्रामीण, इंदौरी, उड़िया, कुण्डा एवं बोड़ला, दिनांक 02 फरवरी को वितरण केंद्र रामपुर, बिड़ौरा, दामापुर, कापादाह एवं चिल्फी, दिनांक 03 फरवरी को वितरण केंद्र रवेली, रेंगाखार, कुकदुर, तरेगांव एवं पोण्डी, 04 फरवरी वितरण कवर्धा षहर में आयोजन। संभागीय स्तर पर 30 जनवरी को जोन कार्यालय कवर्धा और 03 फरवरी को संभागीय कार्यालय पंडरिया में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने समस्त नागरिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे उक्त आयोजनों में भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें।

