बीजापुर, 05 दिसंबर 2025/sns/-जिले के उपार्जन केंद्रों में किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खाद्य विभाग, जिला विपणन अधिकारी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों द्वारा सतत आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों में बारदानों की व्यवस्था, धान के वजन की जांच तथा किसानों से चर्चा की जा रही है।
आज विभिन्न केंद्रों में किसानों ने उपार्जन व्यवस्था से संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को किसान हित में प्रदान की गई सुविधाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी क्रम में आज डिप्टी कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी श्री दिलीप कुमार उइके, जिला विपणन अधिकारी श्री टामेश सिंह नागवंशी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बीजापुर के नोडल अधिकारी श्री छोटेलाल यादव ने उपार्जन केंद्र रूद्रारम, भद्रकाली एवं भोपालपटनम पहुंचकर निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने उपार्जन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्र प्रभारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के बाद किसानों ने कहा कि इस वर्ष उपार्जन कार्य सुगम एवं पारदर्शी है जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।



