दुर्ग, 12 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कुल 38 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इन पदों के लिए जारी प्रतीक्षा सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों कि 17 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12.00 बजे से मेरिट के आधार पर काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा रिक्त पदों के विरुद्ध पदस्थापना स्थल का चयन भी किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के सभागार में संपन्न होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इसके साथ ही उक्त विज्ञापित पदों में से पांच पदों हेतु दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/कौशल परीक्षा संवर्गवार मेरिट सूची व परीक्षा समय सारणी विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in में प्रकाशन किया गया है।
संबंधित खबरें
पोषण मेला में पोषण के महत्व पर लोगों को किया गया जागरूक
मोहला, 20 अगस्त 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी सेक्टर मुख्यालयों में पोषण मेला का आयोजन किया गया।आयोजन का उद्देश्य जनसमुदाय को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा विशेषकर गर्भवती […]
जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) 2025 सीमित परीक्षा की पात्रता सूची जारी
बिलासपुर, 18 दिसम्बर 2025/sns/- जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) 2025 सीमित प्रतियोगी परीक्षा हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीदवारों से संबंधित सूचियां छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध करा दिये गये है।
सौर ऊर्जा से गगन का घर हुआ रौशन
राजनांदगांव, 08 अगस्त 2025/sns/- शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत किफायती एवं उपयोगी है। सौर ऊर्जा पर्यावरण मित्र है तथा भविष्य के लिए इसका उपयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। राजनांदगांव शहर में इस योजना के प्रति जनसामान्य में रूझान बढ़ा है। सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए अपने बिजली के बिल में कमी लाने […]

