जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/sns/- बस्तर के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों को अब बड़ी सहूलियत होगी, जहाँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस समर्पित की हैं। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के तहत 01 अप्रैल से नवीन संस्था के माध्यम से इन एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अब बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुँच सकेंगी, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित अस्पताल पहुँच की सुविधा मिलेगी।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन 15 आधुनिक एम्बुलेंसों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया गया है, जिनमें जिला महारानी अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड, भानपुरी, तोकापाल, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा, दरभा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार एवं हितामेटा शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज डिमरापाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के इस सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। बस्तर के विकास की इस कड़ी में यह उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक किरण देव की सक्रिय और उनके निरंतर प्रयासों से ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए इन 15 नई एम्बुलेंसों की प्राप्ति संभव हो सकी है।
संबंधित खबरें
माता शाकम्बरी की कृपा से समाज समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं घुघरीखुर्द में आयोजित शाकम्बरी जयंती समारोहों में हुए शामिल कवर्धा, 05 जनवरी 2026/sns/- माता शाकम्बरी जयंती के पावन एवं पुण्य अवसर पर शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं […]
पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती
कोरबा, 17 मार्च 2026/sns/-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा में 50 तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा में 25, तालुका विधिक सेवा समिति करतला में 25 तथा तालुका विधिक सेवा समिति पाली में 25 की संख्या में पैरालीगल वॉलिंटियर्स की भर्ती किया जाना है। पैरालीगल वॉलिंटियर्स के रूप में सेवाएं, सहयोग प्रदान करने हेतु इच्छुक व्यक्ति/आवेदक जिसकी […]
क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और उसके लाभ तथा प्रक्रिया
सुकमा, 17 अक्टूबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक लाख 8 हजार रूपये का अनुदान सीधे उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता है। इस योजना से बिजली बिल कम और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। 1 किलोवाट रूफ टॉप सोलर क्षमता का […]

