बीजापुर, 05 दिसम्बर 2025/sns/-थाना मद्देड़, मोदकपाल, तोयनार एवं फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम कचलारम, गुज्जाकोंटा, कान्दुलनार एवं कर्रेमरका के जंगल पहाड़ में 11 नवम्बर 2025 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। घटनास्थल की बारिकी से सर्चिंग के दौरान 03 अज्ञात पुरूष तथा 03 अज्ञात महिला माओवादियों का शव सहित नक्सली साहित्य हत्यार व अन्य सामग्री बरामद की गई। उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति 19 दिसम्बर 2025 तक अनुविभागीय दण्डाधिकारी, बीजापुर के न्यायालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

