छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शीतल हर को देखते हुए बदले विद्यालयों के समय

मुंगेली, 22 नवंबर 2025/sns/- जिले में बढ़ती शीतलहर और ठंड की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आदेश जारी कर विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। उन्होंने शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।
जारी आदेश के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालय प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक और एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *