छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की आवास निर्माण (ग्रामीण) अंतर्गत प्रगति की समीक्षा

मुंगेली, 20 सितम्बर 2025/sns/- श्री कुन्दन कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में प्रगतिरत एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने जिले में सभी प्रगतिरत एवं अप्रारंभ आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। कलेक्टर ने आवास कार्य में बेहतरीन एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कही। उन्होंने आवास निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा निर्माण में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने हितग्राहियों को समय पर जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें योजना का लाभ पूर्ण रूप से मिल सके। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा और धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद पंचायतों के सीईओ, ब्लॉक समन्वयक जनपद पंचायत, तकनीकी सहायक एवं आवास मित्र सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *