छत्तीसगढ़

किसानों की समस्याओं का होगा समाधान, नियंत्रण कक्ष स्थापित

बिलासपुर, 02 अप्रैल 2026/sns/-कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2026 अंतर्गत किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि कल्चर एवं कृषि यंत्र उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सवेरे 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित रहेगा। बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि एवं कृषि आदान सामग्री से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए किसान नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकेंगे।उप संचालक कृषि श्री पीडी हथेश्वर ने बताया कि किसानों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07752-470814 है। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए नोडल अधिकारी के रूप में श्री अनिल कुमार शुक्ला को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक अधिकारियों में श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय (कीटनाशक), श्री विजय धीवर (कल्चर), श्री उमेश कुमार कश्यप (उर्वरक) और श्री प्रेमराज शर्मा (बीज) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक सहायक कर्मचारी भृत्य श्री सहोरीक को भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *