छत्तीसगढ़

25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

मुंगेली, 20 सितम्बर 2025/sns/- 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का समापन हो गया। प्रतियोगिता में शतरंज खेल और नेटबॉल खेल का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे राज्य भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया। शतरंज खेल में 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष के बालक-बालिका और नेटबॉल खेल में 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मार्च पास्ट में बस्तर जोन, अनुशासन में सरगुजा जोन और ओव्हर ऑल चैम्पियनशीप का खिताब बिलासपुर जोन के नाम हुआ। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, उपाध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी मोहले, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.घृतलहरे ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग बालक के शतरंज खेल में रायपुर ने 16 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दुर्ग ने द्वितीय, बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिका में बिलासपुर ने 15.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दुर्ग ने द्वितीय और रायपुर ने तृतीय स्थान, 17 वर्ष आयु वर्ग बालक में बिलासपुर ने 15 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, सरगुजा ने दूसरा, दुर्ग ने तीसरा, बालिका में बिलासपुर ने 16.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रायपुर ने द्वितीय, दुर्ग ने तीसरा स्थान, 19 वर्ष आयु वर्ग बालक में रायपुर ने 18 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दुर्ग ने द्वितीय, बिलासपुर ने तृतीय, बालिका में रायपुर ने 18.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दुर्ग ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेटबॉल में 14 वर्ष आयु वर्ग बालक और बालिका में प्रथम स्थान बिलासपुर, रायपुर ने द्वितीय, दुर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन श्री अशोक सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *