अम्बिकापुर, 02 अप्रैल 2026/sns/- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत संतुलन, शक्ति एवं लचीलापन का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मल्लखंभ, जो कि भारत की प्राचीन खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, को इस प्रतियोगिता में डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्राप्त हो रही है। मल्लखंभ प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में टीम चैंपियनशिप (पोल एवं रोप मल्लखंभ), पिरामिड चैंपियनशिप तथा पुरुष एवं महिला वर्ग में पिरामिड, पोल एवं रोप मल्लखंभ, हैंगिंग मल्लखंभ शामिल हैं। टीम स्पर्धाओं में अधिकतम 6 खिलाड़ियों की भागीदारी निर्धारित की गई है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने पोल एवं रस्सी मल्लखंभ पर आकर्षक करतब प्रस्तुत किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। इस आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
संबंधित खबरें
पुर्नवासितोंने देखा बस्तर का सांस्कृतिक ऐतिहासिक वैभव
जगदलपुर, 07 जनवरी 2026/sns/- हिंसा का अंधेरा छोड़कर शांति और विकास की ‘नुवा बाट’ (नई राह) चुनने वाले पुर्नवासितों के लिए मंगलवार का दिन नई उमंग और सकारात्मक अनुभवों से भरा रहा। जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल के तहत जगदलपुर स्थित पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों को बस्तर के प्रमुख दर्शनीय, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक […]
फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के लिए 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जुलाई 2025/sns/- संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ ने फार्मासिस्ट ग्रेड 2 पद के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट में 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इस पद के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत औषधि निर्माण (फार्मेसी) में […]
सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के तहत ग्राम बघेरा में शिविर आयोजित
राजनांदगांव, 23 दिसम्बर 2025/sns/- सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत केन्द्र एवं राज्य शासन की शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेरा में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन […]

