राजनांदगांव, 02 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा आज ग्राम भर्रेगांव, खुटेरी, रवेली, कोटरासरार, अर्जुनी, भोथली, बाघमार सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज मुरूव व मिट्टी एवं मुरूम व मिट्टी का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम खुटेरी निवासी गोविन्द साहू के स्वामित्व की हाईवा-सीजी 07 बीएम 2500 से वाहन चालक ग्राम सिकोला निवासी टोमन यादव द्वारा मुरूम व मिट्टी का अवैध परिवहन तथा ग्राम देवरी निवासी रूपेश साहू के स्वामित्व की जेसीबी-सीजी 24 यू 4031 से वाहन चालक ग्राम केंवट नवागांव निवासी मोहित कुमार द्वारा मुरूम व मिट्टी का अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना सोमनी को सुपुर्द किया गया। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।
संबंधित खबरें
थलसेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए ठहरने की व्यवस्था
कवर्धा, 09 जनवरी 2026/sns/- भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक स्थान बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में आयोजित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में कबीरधाम जिले के लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 14, 20 एवं 21 जनवरी 2026 […]
वनभूमि पर अवैध रूप से चर्च निर्माण अथवा प्रार्थना सभा की सूचना असत्य एवं भ्रामक डीएफओ ने जांच के दिए थे निर्देश, जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई
कवर्धा, 19 सितम्बर 2025/sns/- कवर्धा वनमंडल अधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत वनभूमि पर अवैध रूप से चर्च अथवा प्रार्थना सभा निर्माण की जो खबरें प्रसारित हुई हैं, वे पूरी तरह से असत्य, आधारहीन और भ्रामक हैं।वनमंडल अधिकारी ने बताया कि उक्त […]
छत्तीसगढ़ पर्यटन ने कोलकाता में दर्ज कराई प्रभावशाली उपस्थिति
रायपुर, 12 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी विशिष्ट और समृद्ध विरासत के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज करायी। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष […]

