छत्तीसगढ़

ई-कोष पोर्टल पर ओटीसी ई-चालान सिस्टम लागू

राजनांदगांव, 02 अप्रैल 2026/sns/-जिला कोषालय में भौतिक चालान प्रणाली समाप्त कर ई-चालान व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब बैंक में राशि जमा होने के बाद चालान की जानकारी सीधे ऑनलाइन कोषालय तक पहुंचेगी। नई डिजिटल व्यवस्था से प्रक्रिया पारदर्शी, आसान और रिक्ल-टाइम डेटा उपलब्ध होगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री दिलीप सिंह ने बताया कि सभी चालान ई-कोष पोर्टल से ऑनलाइन जनरेट होंगे। जमाकर्ता पहले पोर्टल पर पंजीकरण कर चालान बनाएंगे और प्रिंट लेकर बैंक में राशि जमा करेंगे। हर चालान पर टीआरएन (रेफरेंस नंबर) मिलेगा, जिससे ट्रैकिंग और सत्यापन आसान होगा। चालान बनने के 7 दिन के भीतर राशि जमा करना अनिवार्य है, नहीं तो चालान स्वत: निरस्त हो जाएगा। एक चालान में अधिकतम 5 हेड तक राशि दर्ज की जा सकेगी। नई व्यवस्था लागू होने से राजस्व संग्रह में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और मैन्युअल त्रुटियां कम होंगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों, डीडीओ और आम नागरिकों से ई-चालान का उपयोग करने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *