छत्तीसगढ़

स्व. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

कवर्धा, 28 अगस्त, 2025/sns/- स्व. मेजर ध्यानचंदजी के जन्म दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने राष्ट्रीय खेल दिवस में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने आग्रह किया है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी कैटेगेरी के लिए रस्साकस्सी, 50 मीटर बोरी दौड़, योग क्रिकेट, स्थानीय खेल यथा पिट्ठूल, कब्बडी, खो-खो, व्हॉलीबॉल, रस्सीकूद खेल शामिल है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए 300 मीटर तेज चाल, 01 किलोमीटर पैदल चाल, योग, श्वास व्यायाम, सामान्य व्यायाम, शतरंज सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम एवं द्धितीय खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *