छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 09 एवं 10 अक्टूबर को प्रस्तावित

कवर्धा, 28 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेला 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 (संभावित तिथि) को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेला में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न निजी संस्थाओं से प्राप्त रिक्तियों प्राप्त हुआ है, जिसकी भर्ती मेला स्थल व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना है। रिक्तियों की जानकारी हेतु विभाग के वेबसाईट का अवलोकन कर मेला में सम्मिलित होने के लिए आवेदन, पंजीयन कर सकते है। ऐेसे आवेदक जिनका रोजगार पंजीयन वर्ष 2024 के पूर्व का हुआ है वे इस नये रोजगार पंजीयन पोर्टल में पंजीयन, अपडेशन किया जाना आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए आवेदन किये है, वे सर्वप्रथम रोजगार पंजीयन पश्चात् प्राप्त आईडी में अपना प्रोफाईल अपडेट कर लेगें तथा रिक्तियों का चयन कर मेला में सम्मिलित होने की प्रारंभिक प्रक्रिया पूर्ण कर लेगें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम या दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *