छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती: भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु आवेदन 01 अप्रैल तक

मुंगेली, 22 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन 01 अप्रैल तक किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर, ट्रेडमेन, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही आदि विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आनलाइन परीक्षा 01 जून से 10 जून के बीच संभावित है। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर का नम्बर 0771-2965212 व 0771-2965214 के साथ ही जिला रोजगार कार्यालय मुंगेली से सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *