मुंगेली, 22 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में संशोधित सूचना जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जारी संशोधित सूचना के अनुसार पद क्रमांक 11 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 21 पद, पद क्रमांक 17 जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 05 पद तथा नया जोड़ा गया पद क्रमांक 22 सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 01 पद सहित कुल पदों के संबंध में आवश्यक सुधार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.mungeli.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हरियाणा में छत्तीसगढ़ का परचम, बीजापुर के खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि
बीजापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- हरियाणा में आयोजित सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) तथा बालक वर्ग में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त हुआ।इस गौरवशाली उपलब्धि में बीजापुर जिले के खिलाड़ियों […]
षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र 14 से 18 जुलाई तकअपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी के पूर्वानुमति अवकाश पर नहीं जायेंगे
रायगढ़, 25 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 तक आहूत की जाएगी। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने उक्त अवधि में प्राप्त होने वाले तारांकित/अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार अथवा जानकारी […]
छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे ध्वजारोहण
अम्बिकापुर, 16 अगस्त 2025/sns/- 79वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन जिले के पुलिस ग्राउंड, अंबिकापुर में किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण […]

