दुर्ग, 22 फरवरी 2026/sns/- एनटीपीसी-सेल कम्पनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) योजना तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) सहायक उत्पादन केन्द्र प्लॉट नं. 40 एवं 106, औधोगिक क्षेत्र, रिछाई, जबलपुर (म.प्र.) एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत दुर्ग छ.ग. के सभागार में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन/मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक समाज कल्याण से मिली जानकारी अनुसार शिविर में 197 हितग्राही सम्मिलित हुए जिसका परीक्षण उपरान्त 153 पात्र हितग्राहियों को सामग्री हेतु चिन्हांकित किया गया है। उक्त चिन्हांकन/मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर में सुश्री प्रिया साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्री लोमेश चन्द्राकर एवं श्री गोकुल वर्मा, सभापति जनपद पंचायत दुर्ग श्री देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद एवं लोक कर्म प्रभारी, नगर पालिक निगम दुर्ग, श्री हितेश देशमुख, विधायक प्रतिनिधि एवं श्री ए.पी. गौतम, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग दुर्ग एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समझी पीड़ा, तुरंत बढ़ाया कदम – श्री रमन निर्मलकर को सौंपा श्रवण यंत्र “अब फिर से सुन पा रहा हूं”— जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय की त्वरित मदद से बदली श्री निर्मलकर की जिंदगी रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम […]
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु समीक्षा बैठक
अम्बिकापुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर राजस्व से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार, नामांतरण, बटवारा, अविवादित नामांतरण सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। कलेक्टर ने भू-अर्जन, आर्थिक […]
कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली
राजनांदगांव, 28 नवम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य की बेहतरी के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद ऋण लेकर अपना व्यवसाय एवं […]

