छत्तीसगढ़

अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेवें – कलेक्टर श्री सिंह

दुर्ग, 22 फरवरी 2026/sns/- जनगणना 2027 हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 20 फरवरी 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के उद्बोधन द्वारा किया गया। उन्होंने जनगणना को एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी चार्ज अधिकारियों को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने निर्देशित किया। प्रशिक्षण में जनगणना के संयुक्त संचालक श्री अशोक मिश्रा द्वारा जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका और कानूनी प्रावधान, कोष प्रबंधन, सीएमएमएस पोर्टल के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी, प्रमुख जनगणना अधिकारी (नगर पालिका निगम) , अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, ग्रामीण/नगर चार्ज अधिकारी, जोन जनगणना अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *