मुंगेली, 20 अगस्त 2025/sns/- जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बुधवारा में छापेमार कार्रवाई कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया और आरोपी लालदास के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी वृत्त लोरमी प्रभारी श्री अमित शाह सहित स्टॉफ मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
युवा अपने ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाकर नई बुलंदी दें-उच्च शिक्षा मंत्री वर्माडीके कॉलेज में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन
बलौदाबाजार, 28 जनवरी 2026/sns/-दाऊ कल्याण शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में मंगलवार को राज्य स्तरीय 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। सात दिवसीय शिविर में 9 विश्वविद्यालय एवं […]
सुकमा में आधार ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित
सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आधार कार्ड और अन्य ऑनलाइन दस्तावेज निर्माण संबंधी कार्य में तेजी लाने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आधार ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नामांकन और अद्यतन कार्यों हेतु आधार सॉफ्टवेयर यूनिवर्सल […]
बस्तर की धरती अब विकास और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही है रू तोखन साहू बदलते बस्तर में विकास की बयार नक्सलवाद के अंत की ओर भारत
सुकमा, 19 सितम्बर 2025/sns/- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि बस्तर की धरती, जो कभी नक्सल हिंसा की पहचान थी, अब विकास और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही है। गाँव-गाँव में पक्की सड़कें, स्वच्छता और शिक्षा की पहुँच बढ़ रही है, महिलाएँ उज्ज्वला योजना से धुएँ से […]

