छत्तीसगढ़

सुकमा में आधार ऑपरेटरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित

सुकमा, 21 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आधार कार्ड और अन्य ऑनलाइन दस्तावेज निर्माण संबंधी कार्य में तेजी लाने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आधार ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नामांकन और अद्यतन कार्यों हेतु आधार सॉफ्टवेयर यूनिवर्सल क्लाइंट के नवीन अपडेट पर रहा।
प्रशिक्षण का संचालन हैदराबाद स्थित यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक प्रबंधक श्री मोहम्मद शौबन ने किया। इस अवसर पर पोस्टल बैंक, चिप्स और सीएससी से जुड़े आधार ऑपरेटरों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को अद्यतन प्रक्रियाओं के साथ-साथ कार्यप्रणाली को और अधिक सहज एवं प्रभावी बनाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मोहम्मद शाहिद, आधार डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शेख शाहरुख तथा आईपीपीबी मैनेजर अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *