छत्तीसगढ़

मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य


बीजापुर, 29 जुलाई 2025/sns/ – प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सहायक संचालक मत्स्य विभाग ने बताया कि इस पंजीयन की प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) यानी च्वाईस सेंटर के माध्यम से की जाएगी। मछली पालन, मत्स्याखेट या मछली बिक्री जैसे कार्यों में संलग्न सभी व्यक्तियों को इस पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *