जगदलपुर, 17 नवंबर 2025/sns/- शासकीय और अर्द्धशासकीय विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी अब भारत सरकार के ऑनलाइन गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस अर्थात जेम पोर्टल से किया जाना अनिवार्य है। यह अनिवार्यता छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम 2002 (यथा संशोधित) के नियम-3 के उपनियम-3.1.1 के अधीन है, जिसका निर्देश वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस नई दिल्ली द्वारा दिया गया है। इसी विषय पर छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के द्वारा एक दिवसीय जेम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बुधवार 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय के प्रेरणा हॉल में आयोजित किया गया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक ने समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय विभागों से अनुरोध किया है कि वे उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों।



