सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 जुलाई 2025/sns/- कपड़ा उद्योग में देश के प्राइवेट कंपनी शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर द्वारा फील्ड कार्य के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले सहित छत्तीसगढ़ में मोबिलाइजर पद में कार्य करने के इच्छुक 18 से 35 वर्ष के युवक युवतियां अपने दो पासपोर्ट फोटो, बारहवीं और ग्रेजुएट उत्तीर्ण अंकसूची और आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ, शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आईसीआईसीआई बैंक के सामने पटेल विला, रायगढ़ रोड सारंगढ़ में 15 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें स्कूटी और बाइक चलाना आता हो उन्हीं 10 पुरुष और 5 महिला को नौकरी के लिए चयनित किया जाएगा, जिनका वेतन दस हजार से 45 हजार तक टारगेट काम के अनुसार दिया जाएगा। इनके कार्य करने का फील्ड ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर अलग अलग है। अधिक जानकारी के लिए 9753841067 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह कंपनी भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के साथ अनुबंधित की है, जो महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण देती है और अपने कंपनी में रोजगार भी उपलब्ध कराती है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जिले में एसआईआर की प्रगति एवं गणना प्रपत्र वितरण की समीक्षा की
दुर्ग, 11 नवम्बर 2025/sns/- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत् निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण किया जाना है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सोमवार की […]
अवैध पशु परिवहन में प्रयुक्त दो वाहन राजसात जिला मजिस्ट्रेट ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
मुंगेली, 13 अगस्त 2025/sns/- जिले में गौवंश तस्करी के मामले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन में पकड़े गए दो वाहनों को राजसात करने का आदेश जारी किया है। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए वाहनों में बड़ी संख्या में मवेशी क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे […]
महिला आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त तक
कोरबा, 13 अगस्त 2025/sns/- शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ में मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) से वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट सीजीस्टेट डाट […]

