कोरबा, 13 अगस्त 2025/sns/- शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्युईंग टेक्नालाजी (कटिंग टेलरिंग) एनसीव्हीटी, एवं एससीव्हीटी स्युईग टेक्नालाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ में मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाईस सेंटर) से वेबसाइट सीजीआईटीआई डाट सीजीस्टेट डाट जीओव्ही डाट इन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की इस वेबसाईट पर प्रवेश विवरणिका उपलब्ध है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। सत्र 2025 से प्रारंभ होने वाले सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अहर्ता एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका में उपलब्ध है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 16 अगस्त 2025 तक निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात रायपुर 17 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर […]
श्रम विभाग द्वारा सतत अभियान चलाकर दी जा रही योजनाओं की जानकारी
मोहला, 29 जनवरी 2026/sns/-श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने हेतु संचालित योजनाओं के साथ-साथ उनके बच्चों एवं परिवार के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है। जिसमे स्कूल एवं कॉलेज में अध्ययनरत श्रमिकों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना सहित नि:शुल्क कोचिंग की भी व्यवस्था विभाग द्वारा की जाती है। विभाग […]
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 12 नवम्बर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर आदेश में निहित प्रावधानों के अंतर्गत वाहन दुर्घटना में बालसिंह कोवासी का मृत्यु होने के फलस्वरूप मृतक के पत्नी आवेदक श्रीमती दशमती कोवासी को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार 25 हजार रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

