कोरबा, 13 अगस्त 2025/sns/- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। कक्षा 11वीं वर्तमान सत्र 2025-26 के लिए विद्यालय में कुल 11 रिक्त सीटों जिसमें से 10 कला संकाय और 01 विज्ञान संकाय के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन सीटों को कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भरा जाना है। जो विद्यार्थी इसी वर्ष कक्षा दसवीं उत्तीर्ण किए हुए हो वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे पूर्ण भरकर नवोदय विद्यालय कोरबा की मेल आईडी पर प्रेषित कर सकते हैं या ऑफलाइन मोड पर भी आकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर विद्यालय के प्रवेश प्रभारी शिक्षक रामावतार साकरे व शेर अफगान से या कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत छात्रों एवं कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण
रायपुर, 26 सितंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन रायपुर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त प्रयास से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रथम बैच में शासकीय उच्चतर माध्यमिक […]
आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बलौदाबाजार, 30 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल पंचमदीवान, शासकीय माध्यमिक शाला सुरखी में स्कूली बालिकाओं को एक माह का आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण हेतु […]
आईटीआई रायगढ़ में प्रवेश प्रारंभ25 जून तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन
रायगढ़, 24 जून 2025/ sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में सत्र अगस्त 2025 में विभिन्न व्यवसायों विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउण्ड्रीमेन, वुड वर्क टेक्नीशियन, सेक्रेटियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्नीशिय, आरएसी, ड्रायवर कम मैकेनिक, कोपा अस्सिटेंड टेक्नीशियन ड्राई वॉल एण्ड फॉल सिलिंग में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी संचालनायल के […]



