बीजापुर, 29 जुलाई 2025/sns/ – पं० जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर किया गया था। परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन पश्चात प्राप्तांक के आधार पर परीक्षा परिणाम सूची तैयार कर प्रकाशित किया जाकर दावा आपत्ति 25 जुलाई 2025 को अपरान्ह 5ः30 बजे तक आमंत्रित किया गया था। किन्तु किसी भी विद्यार्थि/पालकों से दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण परीक्षा परिणाम सूची में से मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर प्रकाशित किया गया है।

