बलौदाबाजार, 16 अगस्त 2025/sns/- राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 5 चरणों में संपन्न होग़ा। प्रतिभागियों क़ो प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि भी प्रदान किये जायेंगे।
प्रथम चरण अंतर्गत 15 अगस्त 2025 को हाई एवं हायर सकेण्डरी स्कूल स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रतियोगिता का शुभारम्भ होग़ा। इसमें भाग लेने वाले छात्र छात्राओं क़ो प्रोत्साहन हेतु राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे। द्वितीय चरण में विकासखंड स्तर पर 23 अगस्त 2025 को प्रातः 11 से अपरान्ह 3 बजे तक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हाई व हायर सेकेण्डरी स्तर पर चयनित 8 से 10 दल भाग लेंगे। प्रोत्साहन राशि प्रथम 2500 रुपये द्वितीय 2000 तृतीय 1500 एवं 3 सांत्वना पुरस्कार एक -एक हजार रुपये। तृतीय चरण में जिला स्तर पर 30 अगस्त 2025 को प्रातः 11 से अपरान्ह 3 बजे तक विकासखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रोत्साहन राशि प्रथम 7000 रुपये द्वितीय 5000, तृतीय 3000 एवं 5 सांत्वना पुरस्कार दो – दो हजार रुपये।चतुर्थ चरण में संभाग स्तर पर 6 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से अपरान्ह 4 बजे तक जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रोत्साहन राशि प्रथम 11000 रुपये द्वितीय 8000, तृतीय 6000 एवं 5 सांत्वना पुरस्कार तीन – तीन हजार रुपये।पंचम चरण में राज्य स्तर पर 13 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 से अपरान्ह 5 बजे तक संभाग स्तर पर

