बलौदाबाजार,15 जनवरी 2025/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें आंगनबाड़ी सहायिका के लिए खैरवारडीह, तालाझर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बरपानी-01 शामिल है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आवेदन करने क़ी अंतिम तिथि 30 जनवरी 2025 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा(छ.ग.) के पते पर अपना आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
गौठान पहुंच दिवस 7 एवं 8 अप्रैल को: गतिविधियों का अवलोकन करने कलेक्टर ने लगायी नोडल अधिकारियों की ड्यूटी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 5 अप्रैल 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के सभी गौठानों में 7 एवं 8 अप्रैल को निर्धारित ’गौठान पहुंच दिवस’ के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नोडल अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप […]
मतदाताओं को जागरूक करने ईवीएम मशीन का प्रदर्शन
बिलासपुर, 15 जुलाई 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित न्यू कंपोजिट बिल्डिंग एवं सभी एसडीएम कार्यालय में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ईवीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को ई वी एम मशीन से मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। […]
पोषण देखरेख पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 29 सितम्बर को
रायगढ़, सितम्बर 2022/ देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की अस्थायी रूप से पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोषण देखरेख कार्यक्रम के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 29 सितम्बर 2022 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रात:10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।