बीजापुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार व उपसंचालक कृषि श्री पीएस कुसरे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय गठित टीम के सदस्य सहायक संचालक कृषि व कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक के द्वारा जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नेलसनार, भैरमगढ़ व जांगला के उर्वरक विक्रय केंद्रों व गोदाम में उर्वरकों के भंडारण, वितरण व शेष की जानकारी, पंजियों के संधारण पीओएस मशीन से उर्वरक विक्रय के संबंध में 15 जुलाई 2025 को निरीक्षण व जांच किया गया। निरीक्षण व जांच में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भैरमगढ़, नेलसनार तथा जांगला में उर्वरक विक्रय पीओएस मशीन के माध्यम से नहीं किया जाना, साप्ताहिक मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाना, स्टॉक रजिस्टर नियमित संधारित न करना, बोर्ड पर उर्वरकध्बीज के स्टॉक व मूल्य को प्रदर्शित नहीं किए जाने संबंधी अनियमितता पाई गई जो कि उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खंड 4 (अ) खंड 4(ब) तथा खंड 35 का उलघंन है। उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के उलंघन हेतु आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नेलसनार, भैरमगढ़ व जांगला को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है तथा उनसे सात दिवस के भीतर उक्त अनियमिताओं के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जांगला में उर्वरक विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।
संबंधित खबरें
लेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित
कोरबा, 16 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने समय-सीमा बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने जिले में लगातार हुए बारिश के मद्देनजर जान माल के हुए नुकसान का समय पर […]
कुम्हारी क्लस्टर में आयोजित शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों को आधार, राशन, पेंशन सहित कई सेवाएं मिली
मोहला, 24 जून 2025/sns/- भारत सरकार का महत्वकांक्षी अभियान धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकास खण्ड मानपुर में शासन की विभिन्न योजनाओं को जनजाति समुदाय के वंचित व्यक्ति को लाभ पहूंचाने हेतु विभिन्न कलस्टर में शिविर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलस्टर कुम्हारी मे शिविर आयोजित किया गया। […]
छिंदगढ़ में “मायद नोनी” कार्यक्रम
सुकमा, 04 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर किशोरी बालिकाओं के समग्र विकास और सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए जिले में “मायद नोनी (हमारी बेटियाँ)” कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षार्थ की संयुक्त टीम द्वारा आरएमएसए छिंदगढ़ में बालिकाओं […]

