रायपुर 13 नवम्बर 2024/विधानसभा क्षेत्र 51- रायपुर नगर दक्षिण में उपनिर्वाचन आज शांतिपूर्वक संपन्न हुआ | मतदान की कार्यवाही प्रातः 7 बजे से शाम के 6 बजे तक सभी 266 मतदान केन्द्रों में सुचारू एवं निर्बाध रूप से पूर्ण हुई | मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान का प्रतिशत 50.50 प्रतिशत दर्ज किया गया है | मतदान प्रतिशत के ये आंकड़े अनंतिम है | मतदान दलों की वापसी पूर्ण हो जाने के पश्चात् उनके प्रपत्रों की जांच के उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान के आंकड़े अंतिम रूप से तैयार किये जाएंगे, जिसमें आंशिक संशोधन की सम्भावना रहेगी।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जगदलपुर, जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को चार -चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम बड़े मोरठपाल निवासी आसमानी की मृत्यु पानी में डूबने से पति चन्दर को और तहसील […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल से 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की
जगदलपुर में आरण्यक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा रायपुर, जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा तथा बस्तर गोंचा महापर्व-2023 में शामिल होने […]
मृतक के परिजनों को मिला 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 08 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा, कोडिया तहसील धमधा जिला दुर्ग निवासी श्री कृष्णा यादव की विगत 03 दिसम्बर 2022 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई […]