जगदलपुर, जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को चार -चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील तोकापाल ग्राम बड़े मोरठपाल निवासी आसमानी की मृत्यु पानी में डूबने से पति चन्दर को और तहसील दरभा ग्राम छिन्दावाडा निवासी लंहरू की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि भुरसी को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

