बलौदाबाजार, दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम छड़िया निवासी मंदाकिनी साहू पति जितेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु आग में जलने के कारण उपचार के दौरान हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पति जितेन्द्र कुमार साहू पिता परमेश्वर साहू को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित
बीजापुर नवंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में वर्ष 2024 में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। जिसके तहत निविदा फार्म हेतु मूल्य 100 रूपए देकर कार्यालय कलेक्टर निर्वाचन शाखा से प्राप्त किया जा सकता है तथा निर्धारित फार्म में भरी […]
कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को कार्यो में प्रगति लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए कवर्धा 25 फरवरी 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज समय-सीमा बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा अधोसंरचना निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य समाप्त हो चुके हैं, इसलिए अब सभी अधिकारी पूरी ऊर्जा […]
राज्य में सरसों के रकबे में सवा लाख हेक्टेयर की वृद्धि,चार सालों में चार गुना बढ़ गया सरसों का रकबा
लाभदायक फसलों की ओर किसानों का बढ़ता रूझान रायपुर, 15 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य में परंपरागत तौर पर धान की खेती करने वाले कृषक अब धान के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने लगे हैं। रबी सीजन में सरसों की खेती की ओर राज्य के किसानों का रूझान तेजी से बढ़ा है। यही वजह […]