कवर्धा, 08 अगस्त 2025/sns/- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। वर्ष 2020 में प्रारंभ हुआ यह अभियान इस वर्ष अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गत पांच वर्षों में यह अभियान युवा वर्ग, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, समुदाय और जनसामान्य को जोड़ते हुए एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में उभरा है। इस अवसर को चिन्हित करते हुए 13 अगस्त 2025 को दिल्ली में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का स्मारक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो भौतिक एवं डिजिटल माध्यम से लगभग 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेगा। इस अवसर को सफल बनाने एवं जिला स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 01 से 31 अगस्त 2025 तक विशेषतः 13 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों एवं संस्थानों में नशा मुक्ति हेतु सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों आदि के माध्यम से निबंध, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन लेखन, रैली, संगोष्ठी जैसी प्रतियोगिताएं व रचनात्मक गतिविधियां होंगी। स्थानीय स्तर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के जरिए अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली सभी जिलों के कलेक्टर्स की समीक्षा बैठक रजत महोत्सव की तैयारियों और विकास योजनाओं […]
सिम्स में राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
चिकित्सा शिक्षा की नई पद्धतियों पर प्रशिक्षण बिलासपुर, 16 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में अधिष्ठाता (डीन) डॉ. रमणेश मूर्ति के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को साझा किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से […]
माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज से पहुंचने वाले दर्शनार्थियों के लिए होनी चाहिए सुविधाजनक एवं चाक-चौबंद व्यवस्था कलेक्टर
राजनांदगांव, 11 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 22 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होने वाले क्वांर नवरात्रि मेले में यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में दूर-दराज […]

