कवर्धा, 08 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत आत्मसमर्पित महिला नक्सली कवासी हिडमे उर्फ रनिता, पिता कवासी सन्नू, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुलमपाड, थाना चिंतलनार, जिला सुकमा को राहत एवं पुनर्वास योजना के तहत सुविधाएं प्रदान किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर विचार के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में 12 अगस्त 2025, दोपहर 12 बजे, जिला कार्यालय कबीरधाम के सभाकक्ष में संपन्न होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने समिति के समस्त सदस्य एवं संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों एवं जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होंने कहा है।
संबंधित खबरें
तहसील कार्यालय परिसर बम्हनीडीह में एचएसआरपी कैम्प का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, 16 जुलाई 2025/sns/- जिले के वाहन स्वामियों की सुविधा हेतु परिवहन विभाग द्वारा तहसील कार्यालय परिसर बम्हनीडीह में 18 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एचएसआरपी कैम्प का आयोजन किया जाएगा।जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू ने बताया एचएसआरपी कैम्प के माध्यम से जिले के समस्त पंजीकृत वाहन स्वामियों […]
धमतरी में सांसद खेल महोत्सव से गूंजा फिट युवा विकसित भारत का संदेश ग्रामीण खेल संस्कृति को मिली नई ऊर्जा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा खेल है जीवन का उत्सव अनुशासन और एकता का प्रतीक
धमतरी, 10 अक्टूबर 2025/sns/- फिट इंडिया मूवमेंट को जन-जन तक पहुँचाने और ग्रामीण अंचलों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ 7 अक्टूबर से जिले के चारों विकासखंडों में एक साथ हुआ। इस आयोजन से ग्रामीण खेल संस्कृति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।आज […]
जल जीवन मिशन के कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव प्रगतिरत टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने एवं पंचायतों को हैंडओवर करने के निर्देश
रायगढ़, 19 सितम्बर 2025/sns/- शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु संचालित कार्यों की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि […]

