धमतरी, 08 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष पद्म पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 कर दी गई है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https:// awards.gov.in) पर ऑनलाइन प्राप्त की जायेगी। पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार विशिष्ट कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है और कला साहित्य तथा शिक्षा खेल, चिकित्सा सामाजिक कार्य विज्ञान और इजीनियरिंग, लोक मामले सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों-विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/ सेवाओं के लिए दिया जाता है। जाति व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। डॉक्टरों और वैज्ञानिको को छोड़कर, सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं है।
खेल अधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन, सिफारिशें करें। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांगजनों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों वास्तव में मान्यता के योग्य हैं और जो समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे है।
नामांकन, सिफारिशों में उक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसमें अनुशासित व्यक्ति की उसके संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो। इस सबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से सबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध है।

