बीजापुर नवंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में वर्ष 2024 में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। जिसके तहत निविदा फार्म हेतु मूल्य 100 रूपए देकर कार्यालय कलेक्टर निर्वाचन शाखा से प्राप्त किया जा सकता है तथा निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में 25 नवम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी एवं उसी दिन अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। अथवा मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराए जाऐंगे। निविदा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन शाखा में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने शहर के जीवनदायनी संकरी नदी के जीर्णोद्धार तथा जलसंरक्षण व संवर्धन के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया
कवर्धा, 25 फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा शहर के जीवनदायनी संकरी नदी के जीर्णोद्धार तथा जलसंरक्षण व संवर्धन के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। श्री अकबर ने कहा कहा छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नदी-नालों को […]
दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11मार्च को
रायपुर 07 मार्च 2025/ जिले में दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह 11 मार्च को सुबह 11 से 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर सिविल लाइन्स रायपुर में होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्सूशंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कलेक्टर सपोंर्ट एक्टीक्यूटिव के कुल […]
मुख्यमंत्री श्री साय उज्जैन में स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल
तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि रायपुर, 15 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पूज्य पिता जी स्व. श्री पूनमचंद यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्व. श्री पूनमचंद यादव जी के […]