मोहला, 21जून 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मानपुर, मोहला और अंबागढ़ चौकी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। विद्यार्थियों को 16 जून से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न होगी। यह आवेदन प्रक्रिया https://cgiti.admissions.nic.in) पर उपलब्ध है, जहां इच्छुक उम्मीदवार स्वंय या लोक च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष विद्युत उपकरण मरम्मत (इलेक्ट्रीशियन), कोपा, फिटर, सिविंग, वेल्डर जैसे अन्य ट्रेडों में भी प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के किसी भी शासकीय आईटीआई कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राजधानी में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस
राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर ली परेड की सलामी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया आव्हान रायपुर, 26 जनवरी 2026/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान […]
मनोविकास केंद्र में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिये चिकित्सा शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार, 16 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार मनोविकास केंद्र बलौदाबाजार में सोमवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध न्यूरोसाइकियाट्रिस्ट डॉ. सुरभि दुबे उपस्थित रहीं।शिविर में उन बच्चों का मूल्यांकन किया गया जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य या मनोरोग संबंधी परामर्श की आवश्यकता थी तथा उन्हें और उनके अभिभावकों को आवश्यक […]
आकांक्षा आवासीय कोचिंग संस्थान में सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 25 मार्च 2026/sns/- आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने […]

