जांजगीर-चांपा, 25 मार्च 2026/sns/- आकांक्षा कार्यक्रम जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने हेतु 02 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी आकांक्षा कार्यक्रम ने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की तिथि के संबंध में पृथक से सूचना जारी किया जावेगा। आवेदन पत्र सीधे आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर चांपा में जमा किया जा सकता है अथवा इस कार्यालय के वेबसाईट https://akankshaproject.in से ऑनलाईन जमा किया जा सकता है। आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत अध्ययन हेतु इच्छुक छात्र/छात्रायें नियम एवं शर्तों तथा आवेदन पत्र से संबंधित जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं अथवा आकांक्षा आवासीय विद्यालय जिला पंचायत परिसर जांजगीर-चांपा से भी संपर्क कर सकते है।


