मुंगेली, दिसंबर 2023// भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 और सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण होमस्टे प्रतियोगिता 2024 लांच की गई है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की गाइडलाईन्स एवं अन्य जानकारी पोर्टल www.rural.tourism.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड हेड आफिस एवं जिले के बीच संवाद के लिए डीएलटीसी के सदस्य सचिव के रूप में नामित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय मोबाईल नम्बर 9111837777 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी हेतु असिस्टेंट प्रोफेसर व नोडल अधिकारी ग्रामीण पर्यटन व ग्रामीण होमस्टे आई. आई. टी. टी. एम. डाॅ. कामाक्षी माहेश्वरी मोबाइल नम्बर 9977191550 ई मेल आइडी cnartindia@iittm.ac.in से सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
जीवनदीप समिति की बैठक 13 जनवरी को
बिलासपुर 11 जनवरी 2023/जीवनदीप समिति जिला चिकित्सालय बिलासपुर की कार्यकारणी समिति के सदस्यों की बैठक कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में 13 जनवरी को दोपहर 1 बजे मातृ एवं शिशु अस्पताल के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
उभयलिंगी व्यक्तियों की समस्याओं पर बैठक में विचार-विमर्श
बिलासपुर मार्च 2025/sns/एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी की अध्यक्षता में उभयलिंगी व्यक्तियों से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु राशन कार्ड, आवास, लोक अदालत में उभयलिंगी व्यक्तियों की सुनवाई हेतु एक सदस्य की नियुक्ति, उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था, कौशल विकास, लिंग परिवर्तन हेतु […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर, 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 27 फरवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक थे, जिनके भीतर मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण और अपराजेय साहस था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर […]