बिलासपुर मार्च 2025/sns/एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी की अध्यक्षता में उभयलिंगी व्यक्तियों से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु राशन कार्ड, आवास, लोक अदालत में उभयलिंगी व्यक्तियों की सुनवाई हेतु एक सदस्य की नियुक्ति, उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय की व्यवस्था, कौशल विकास, लिंग परिवर्तन हेतु शैल्य क्रिया अनुदान सहित अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उभयलिंगी व्यक्तियों के शिकायत हेतु पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में उभयलिंगी व्यक्तियों से संबंधित जनजागरूकता हेतु चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्य मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, समिति के सदस्य श्री विजय अरोरा, सुश्री श्रेया, परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती सरस्वती रामेश्री, श्री लीलाधर भांगे, श्री ईशान धिरही आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि,पोषण सहित शासन की योजनाओं की मिल रही जानकारी
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव मेला स्थल में लगाए गए हैं स्टॉल जांजगीर-चाम्पा, फरवरी 2023/ शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित जाज्वल्य देव् महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला स्थल में एक तरफ जहाँ लोग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आकर्षक मनोरंजन का आनन्द उठा रहे हैं, वहीं मिलेट थीम पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न […]
कलेक्टर ग्राम पेंड्रीतालाब में निर्मित अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
मुंगेली, जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम पेंड्रीतालाब बी. पहुंचकर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 10 लाख रूपए की लागत से 2.68 एकड़ में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या, अमृत सरोवर का क्षेत्रफल, श्रमिकों का मजदूरी भुगतान […]
राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू 10 अक्टूबर तक कुल 1.47 लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए, इनमें 1.14 लाख से अधिक सार्वजनिक संपत्ति और 33 हजार 127 निजी संपत्ति शामिल रायपुर. 11 अक्टूबर 2023. राज्य में विधानसभा […]