मुंगेली, 17 मार्च 2026/sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर यूजर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद लॉगिन कर अपनी पात्रता के अनुसार श्रेणी में आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी, खेल एवं अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।सभी जानकारी भरने के बाद 250 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद सिस्टम द्वारा अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किया जाएगा। परीक्षा की तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965213 व 2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सुकमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती
सुकमा, 16 मार्च 2026/sns/-शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) सुकमा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए 25 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के […]
मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत भर्ती हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
मुंगेली, 20 फरवरी 2026/sns/- जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच व साक्षात्कार उपरांत चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ एवं कार्यालय की सूचना पटल पर मेरिट […]
आयुष्मान ऑपरेटर आईडी बनवाने सुनहरा अवसर जिला चिकित्सालय के जिला समन्वयक से करें संपर्क
सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को यह सूचित किया जाता है कि जिनके द्वारा सत्र 2022-23 में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया गया है उन सभी लोगों के खाते में 2023 के 1 साल की कुल बनाए गए आयुष्मान कार्ड की प्रति कार्ड 5 रुपए की राशि डाल दी […]

