छत्तीसगढ़

आयुष्मान ऑपरेटर आईडी बनवाने सुनहरा अवसर जिला चिकित्सालय के जिला समन्वयक से करें संपर्क

सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों  को यह सूचित किया जाता है कि जिनके द्वारा सत्र 2022-23 में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया गया है उन सभी लोगों के खाते में 2023 के 1 साल की कुल बनाए गए आयुष्मान कार्ड की प्रति कार्ड 5 रुपए की राशि डाल दी गई है। 2023-24 की राशि अक्टूबर माह के बाद आनी है कृपया सभी संबंधित कर्मचारी अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर अधिक से अधिक राशि प्राप्त करें। जिनके पास आयुष्मान ऑपरेटर आईडी नहीं हैं वे कृपया सुकमा जिला के सीएससी डिस्ट्रिक मैनेजर से एडमिन कोड लेकर आईडी ऑपरेटर के माध्यम से बनवा लें। डिस्ट्रिक सुकमा आयुष्मान ग्रुप में कल से एडमिन कोड प्रतिदिन शेयर किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड की ऑपरेटर आईडी सभी लोगों का बनाया जा सकता है इसके लिए किसी  विशेष विभाग का या सरकारी कर्मचारी होने की आवश्यकता नहीं है। जिस किसी व्यक्ति को आयुष्मान ऑपरेटर आइडी बनवानी हो अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सुकमा में जाकर जिला परियोजना समन्वयक (आयुष्मान) से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *