छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र की तारीफ

सुकमा, 18 अगस्त 2025/sns/- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने अभिभाषण में सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्र की विशेष प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा जिले की तारीफ़ करते हुए कहा कि ताड़मेटला में जहाँ हमारे 76 जवानों ने शहादत दी थी उसके समीप ही स्थित चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला है। यहाँ हर महीने औसतन 20 प्रसव होते हैं और हजारों ग्रामीण निःशुल्क इलाज की सुविधा ले रहे हैं। नक्सलवाद के कम होने से बस्तर में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ी है।
उल्लेखनीय है कि चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र, कोंटा विकासखंड में स्थित है, जो नक्सल प्रभावित और आदिवासी बाहुल्य इलाका है। इस चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम उपलब्धता सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *