छत्तीसगढ़

जिले में तीन गौधामों का वर्चुअल शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया औपचारिक उद्घाटन

कोरबा, 16 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले में घूमंतु एवं आवारा गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों के समीप गौधामों की स्थापना की परिकल्पना की गई है। इसी परिकल्पना को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लाखासार गौधाम, बिलासपुर में पूजन एवं औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के सभागार से प्रदेश के सभी स्वीकृत गौधामों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिनमें कोरबा जिले के तीन गौधाम भी सम्मिलित रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विभिन्न गौधाम समितियों के प्रतिनिधि, सदस्य तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम महोरा, पोंड़ी उपरोड़ा के गौधाम सदस्य लक्ष्मी नारायण अग्रवाल से संवाद कर गौधामों की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने तथा उनके सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *